Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ग्रामीणों की समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस – विकास मीणा

Reported By : Padmavat Media
Published : June 24, 2022 8:50 PM IST

ग्रामीणों की समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस – विकास मीणा

उदयपुर जिले के सलूंबर ,जयसमंद पंचायत समिति की ग्रामीणो की तीन अलग – अलग समस्या को लेकर विकास मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जिसमे हत्या, विद्यालय,ओर विद्युत विभाग के कार्य को लेकर उदयपुर कलेक्ट्रेट पर इकट्ठे हुए जिसमें बताया कि प्रथम मामला सलूंबर सेरिया के सलेया का है जो झल्लारा थाना के अंतर्गत आता है । जिसमे एक माह पूर्व एक युवक और युवती हत्या कर कुए मे मिली लाश को लेकर है ग्रामीणों व युवक युवती के माता – पिता का कहना है कि जब दोनों युवक ओर युवती की लाश कुएं के अंदर पेटे मे ही थी ओर ऊपर ही नहीं आईं उससे पहले ही पुलिस कर्मियो ने बिना शव को पहचाने ही लड़के के पिता को फोन पर सूचना दी गई ओर हस्ताक्षर करवाए। बाद मे बलाडी से शव को बाहर निकाला गया ओर बाद मे उनके चहरे नजर आए प्रथम दृश्य ग्रामीणों की आशंका है कि उनकी हत्या की गई है लेकिन पुलिस की मिली भगत से कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है ना ही किसी से पूछताछ की जा रही है इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात की गई।
दूसरा मामला जयसमंद पंचायत समिति के धावडिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कतिला मे स्थित विद्यालय को क्रमोन्नत करने को लेकर है राज्य सरकार के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित स्कूल क्रमोन्नत करने का है जबकि ग्राम पंचायत धावड़ीया में पहले से विद्यालय है लेकिन वहां पर नामांकन ना के बराबर है कतीला राजस्व गांव पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य है और वहां पर वर्तमान में 400 से अधिक बच्चे विद्यालय में पंजीयन है धावड़ीया ग्राम पंचायत मुख्यालय के लोगों का कहना है कि कतीला विद्यालय पंचायत मुख्यालय पर हो इसे लेकर कतीला के ग्रामवासी कलेक्टर से मिले ।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत मुख्यालय पर सभी सक्षम ओर पेशेवर लोग है जो अपने बच्चो को निजी विद्यालय में भेजते है राजस्व गांव कतिला से पंचायत मुख्यालय की दूरी 3 किलोमीटर है ओर बीच मे नदी है जिसे पार कर जाना पड़ता है भारी बारिश होने के बाद नदी में पुल नहीं होने की वजह से वहां जाने पर दिक्कत रहती है कई वर्षों से पुल का भी इंतजार कर रहे हैं ग्रामीणों को आज तक धावड़िया- कतीला मेन रोड न होने के कारण व पुलिया निर्माण नहीं हो पाया है इन सभी समस्याओं को लेकर आज हम आपके कार्यालय पर पहुंचे हैं पास में ही उदयपुर से अहमदाबाद रेल्वे लाईन को पार कर जाना पड़ता है जो खतरे से खाली नहीं है
साथ ही विद्युत विभाग के एक मामले को लेकर भेरू लाल मीणा जो किराए की दुकान लेकर धंधा करता है वह पर लगे विद्युत मीटर पहले से लगा हुआ है लेकिन विद्युत विभाग की पर्यवेक्षक टीम ने भेरू लाल के नाम पर 1लाख 50 हजार से अधिक का चालान बना दिया है जिसे लेकर भेरू लाल काफी परेशान है । कलेक्टर ने सभी को आश्वस्त किया है ओर जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कही।
उदयपुर जिले सराड़ा,जयसमंद, सलूंबर, गिर्वा ब्लॉक के आदिवासी परिवार सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।।

Related posts

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर हेरिटेज मेयर निकली सफाई व्यवस्था जांचने, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Padmavat Media

Rajasthan Budget 2023: ‘मरुधरा का महाबजट’ आधे घंटे के लिए स्थगित, CP जोशी को दिखानी पड़ी तल्खी

Padmavat Media

सिरदर्द की टेबलेट देने के बहाने 16 साल की नाबालिग से होटल मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!