Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

नई मुंबई के पाम बीच रोड पर हिट एंड रन में दो भाइयों की मौत, आरोपी होटल मालिक की जमानत रद्द

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : November 17, 2021 7:08 PM IST
Updated : November 17, 2021 7:10 PM IST

नई मुंबई के पाम बीच रोड पर हिट एंड रन में दो भाइयों की मौत, आरोपी होटल मालिक की जमानत रद्द

नई मुंबई : नई मुंबई के पाम बीच रोड पर फरवरी २०२१ में हुए हिट एंड रन में दो भाइयों की मौत हो गई थी। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी होटल मालिक को मिली जमानत रद्द कर दी है, जिसके बाद अब आरोपी का जेल जाना तय हो गया है।

फरवरी २०२१ में नई मुंबई के पाम बीच रोड पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के दो बेटों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया था।

जिनकी पहचान २७ वर्षीय अक्षय व २४ वर्षीय संचित के रूप में सामने आई आई थी। आरटीओ से एपीएमसी पुलिस पुलिस को पता चला कि हादसा जिस कार से हुआ था, वह एक होटल के मालिक के नाम पर पंजीकृत थी। आरटीओ से ही पुलिस ने होटल मालिक का पता निकाला और गिरफ्तार किया था् लेकिन उसे इस मामले में जमानत भी मिल गई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी वाशी के सेक्टर- २ में एक थ्री स्टार होटल चलाता है। घटना में पीड़ित परिवार की मांग थी कि आरोपी की दी गई जमानत रद्द हो और उसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील आभा सिंह ने एक याचिका दायर करके आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग की थी। मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस एसके शिंदे ने आरोपी की जमानत को रद्द करने का फैसला सुनाया है।

Related posts

कांट स्कूल में पौधरोपण,सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

Padmavat Media

समग्र शिक्षा एसएमसी&एसडिएमसी दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

Padmavat Media

आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का इंदौर आगमन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!