Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्य

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर साधा निशाना, कुछ दल कर रहे हैं शांति भंग!

Reported By : Padmavat Media
Published : November 16, 2021 3:17 PM IST

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर साधा निशाना, कुछ दल कर रहे हैं शांति भंग!

मुंबई : त्रिपुरा की घटना के निषेध में मुस्लिम संगठनों द्वारा गत शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर निकाले गए मोर्चे के दौरान पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हुई, जिसके निषेध में भाजपा ने गत शनिवार को अमरावती बंद की घोषणा की थी। बंद के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए और दंगे की स्थिति निर्माण हो गई थी। इस मामले में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने टिप्पणी की है।

आगामी चुनाव की पृष्ठभूमि पर शरद पवार नासिक दौरे पर हैं, वहां उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में कुछ राजनीतिक दल ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, जो कि सही नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुर्इं। इन प्रवृत्तियों को कितना महत्व देना है, यह लोगों को तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है, वहीं तीन-चार राज्यों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है।

राज्य सरकार जहां अच्छा काम कर रही है, वहीं बंद का फैसला कुछ राजनीतिक दलों द्वारा सामाजिक शांति को भंग करने के लिए किया जा रहा है। यह दुर्भाग्य पूर्ण है, ऐसा पवार ने कहा।

Related posts

नेशनल हाईवे 927 ए पर बाइक और पिकअप की जोरदार भिडंत, बाइक सवार युवकों में एक की मौके हुई मौत

थाईलैंड से भारत लाया गया साइबर ठगी का वांछित आरोपी, सीबीआई की बड़ी सफलता

Padmavat Media

शक और शराब ने उजाड़ा परिवार, 12 साल तक झेलती रही पति की ज्यादती, फिर बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!