Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई में रोज तीन महिलाओं का रेप! पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Reported By : Padmavat Media
Published : July 26, 2022 3:37 AM IST

मुंबई में रोज तीन महिलाओं का रेप! पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मुंबई: महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले महानगर मुंबई में औसतन 3 महिलाओं के साथ रोजाना रेप की घटनाएं हो रही हैं। इस साल जनवरी से लेकर जून तक महिलाओं से रेप किए जाने के 494 मामले दर्ज कराए गए हैं। यह खुलासा मुंबई पुलिस की ओर से जारी मासिक क्राइम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने यानी जून में महिलाओं से दुष्कर्म करने की 73 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें माइनर केस 36 और मेजर केस 37 का समावेश है। मई में यह आकड़ा 95 था, जिनमें माइनर केस 52 और मेजर केस 43 हैं।

पिछले 61 दिन में 168 रेप की घटनाएं
जून में रोजाना 2 महिलाओं के साथ, जबकि मई में रोजाना 3 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। जून और मई यानी पिछले 61 दिन में 168 महिलाएं रेप की शिकार हुईं। इस तरह मुंबई में इस दौरान औसतन 3 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं।

पिछले साल के मुकाबले बढ़े मामले
इस साल जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले 183 दिनों में महिलाओं से रेप किए जाने के 494 मामले दर्ज किए गए। हर दिन औसतन 2 से 3 महिलाओं ने किसी ने किसी पुलिस थाने में बलात्कार की शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, 2021 में जनवरी से जून तक रेप के 475 केस दर्ज किए गए थे।

84 फीसदी केस सुलझाए गए
रेप की घटनाओं के बीच डिटेक्शन रेट देखकर थोड़ी राहत मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून तक दर्ज महिलाओं से रेप की घटनाओं में से 84 फीसदी केस को पुलिस ने सुलझा लिए हैं। यह उपलब्धि 2021 की अपेक्षा 19 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि पिछले साल पुलिस ने 78 फीसदी मामले ही हल किए थे।

महीना केस दर्ज हल हुए
मई- 95 70
जून -73 48

2021: जनवरी से जून
केस दर्ज 475
हल हुए 369

2022: जनवरी से जून
केस दर्ज 494
हल हुए 417

Related posts

उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 78वां स्वाधीनता दिवस

Padmavat Media

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

बारात पहुंची, दुल्हन का घर गायब! मोगा में शादी के नाम पर ठगी, पुलिस भी हैरान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!