Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेवल क्षेत्र में पैंथर के आतंक का अंत, बकरे के शिकार में खुद हुआ शिकार!

Reported By : Padmavat Media
Published : February 25, 2022 11:36 AM IST

मेवल क्षेत्र में पैंथर के आतंक का अंत, बकरे के शिकार में खुद हुआ शिकार।

उदयपुर जिले के मेवल क्षेत्र में देर रात लोगो पर हमला करने वाला पैंथर आखिरकार गायरियों का रहट में लगे पिंजरे में कैद हो ही गया, वन विभाग न राहत की सांस ली है। दरअसल पैंथर ने आतंक से गिंगला थाना क्षेत्र में लोगो में दहशत थी जिससे लोग खेतो में भी जाने के लिए डरते थे, कारण की पैंथर खेत में काम कर रहे किसानो पर ही हमला कर रहा था। जहा दो महिलाओं व दो युवकों को घायल कर चुका था।इसके बाद वन विभाग ने हरकत में आते हुए बुधवार शाम को 5 पिंजरे,2 ट्रेप केमरे व क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत समेत दस कार्मिक रात दिन लगे ,तब जाकर पैंथर पिंजरे में कैद हुआ। मेवल क्षेत्र के लोग पिंजरे मे पैंथर आने के बाद राहत की सांस ली है। गौरतलब है आतंक मचाने वाला पैंथर जंगल से विचरण करता हुआ आ रहा था की तभी गायरियो रहट के समीप पिंजरे में खुद शिकार बन गया। मेवल इलाके में विगत 25 दिनो में चार लोगो पर पैंथर हमला करके घायल कर चुका था अब मेवल क्षेत्र में लोगो में वन विभाग ने राहत की दिलाई है

Related posts

भूपेश बघेल सरकार के भीतर तकरार, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने बढ़ाई हलचल

Padmavat Media

जितेन्द्र सिंह राजपूत ने 10 वीं कक्षा में 77.17 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान।

Padmavat Media

दिल्ली में आयोजित 7th BW होटेलियर अवार्ड्स IHA-2023 में वर्ष के नेशनल – हेड ऑफ आईटी बने नरेंद्र सिंह राव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!