Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

भगवान पारसनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर लिफ्ट एवं पाठशाला कक्ष का लोकार्पण होगा

Reported By : Padmavat Media
Published : August 3, 2022 5:56 PM IST

भगवान पारसनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर लिफ्ट एवं पाठशाला कक्ष का लोकार्पण होग

कोटा/पारस जैन “पार्श्वमणि” । आर के पुरम स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी मंदिर में दिनांक 4 अगस्त 2022 को पारसनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस महोत्सव के स्वर्णिम अवसर पर लिफ्ट एवं पाठशाला कक्षा का लोकार्पण होगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर जैन महामंत्री पवन पाटौदी कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि प्रातः काल स्वर्ण रजत कलश से प्रथमाभिषेक, भगवान पारसनाथ भगवान का बोली के माध्यम से शांति धारा (तीनो तलो पर) एक साथ की जाएगी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मंदिर समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि पारसनाथ भगवान का निर्माण लाडू भी चलाया जाएगा। लिफ्ट एवं पाठशाला कक्ष के दान दातारों का भाव भाव भीना अभिनंदन सम्मान भी किया जाएगा।विदित हो जंगल वाले बाबा मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से हाड़ौती की प्रथम त्रिकाल चोबीसी मंदिर बना है। भव्य मनोहारी मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने से मन भाव विभोर हो जाता है। अंतरंग के दिव्य शांति का अनुभव होता है। सायकाल 48 मंगलदीप के द्वारा भक्तामर महा आराधना के पश्चात महाआरती की जाएगी।

Related posts

खेत में काम कर रही महिला पर टूटी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से मौत | कनबई, उदयपुर

Padmavat Media

विश्व धरोहर दिवस पर सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भव्य आयोजन

Padmavat Media

रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

Leave a Comment

error: Content is protected !!