Padmavat Media
ताजा खबर
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजपुरोहित दिल्ली में होंगे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 10:08 PM IST
Updated : June 21, 2022 10:16 PM IST

 

  • दिव्यांग किसी पर बोझ बनकर ना रहे – पुंजराज राजपुरोहित 

सिवाना – कस्बे के निकटवर्ती इंद्राणा निवासी जोधपुर में नर्सिग ऑफिसर पद पर कार्यरत पुंजराज राजपुरोहित को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एवं सोशल मंच के अध्यक्ष डॉ भैरू सिंह,समाज की जाजम समूह के जबर सिंह एवं ब्रह्मपुत्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख परमेश्वर सिंह बासड़ा ने बताया कि पुंजराज सिंह राजपुरोहित स्वयं दिव्यांग हैं लेकिन इनकी चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक सेवा को देखते हुए इनको समाज की 51 प्रतिभाओं में सम्मानित किया जाएगा। राजपुरोहित नेशनल पैरा खिलाड़ी व मानद डॉक्टरेट उपाधि , इंटरनेशनल व्हीलचेयर ट्रेनर हैं। उनका कहना है कि दिव्यांग किसी पर बोझ बनकर ना रहे और न ही किसी के आगे हाथ फैलाएं बल्कि जो संभव हो अपना काम करके आत्मनिर्भर बनें और मन में कुछ करने की ललक के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Related posts

देबारी औदिच्य समाज के गरबे में डांडिया रास की धूम, किये पारितोषिक वितरण

Padmavat Media

फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण दिया गया 

Padmavat Media

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन रविवार को

error: Content is protected !!