Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़वेब सीरीज

वेब सीरीज सनी में काम करेंगे शाहिद कपूर!

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2021 3:04 PM IST

मुंबई बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर वेबसीरीज सनी में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहिद कपूर और कृति सैनन फिल्मकार राज एंड डीके के साथ फिल्म ‘फर्जी’ में काम करने वाले थे लेकिन बाद में शाहिद कपूर और कृति सैनन दोनों ने ‘फर्जी’ में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। चर्चा है कि राज एंड डीके, शाहिद कपूर के साथ एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘सनी’ है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की वेब सीरिज ‘सनी’ फिल्म ‘फर्जी’ का ही नया वर्जन है।

शाहिद जल्द ही राज एंड डीके की इस वेब सीरिज के साथ अपना डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘फर्जी’ की स्क्रिप्ट को 150 मिनट की फीचर फिल्म से बदलकर 10 एपिसोड की एक सीजन वाली वेब सीरीज में बदला गया है।

Related posts

बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

तोषण निधि स्कीम के संबंध में बैठक एक अगस्त को

Padmavat Media

जावा मोटरसाइकल्स ने महिला राइडरों को प्रोत्साहन देने के लिए एम.ओ.डब्ल्यूओ फाउंडेशन के साथ टायप किया । 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!