Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

श्री गौपुत्र सेवा समिति प्रदेश स्तर तक बढ़ाने के लिए वर्चुअल मीटिंग आयोजित

Reported By : Padmavat Media
Published : July 24, 2022 12:16 PM IST

श्री गौपुत्र सेवा समिति प्रदेश स्तर तक बढ़ाने के लिए वर्चुअल मीटिंग आयोजित

जयपुर। श्री गौ पुत्र सेवा समिति जयपुर राजस्थान के अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने बताया कि आज शाम को कुटुम्ब ऐप के माध्यम से सेवा समिति को राजस्थान प्रदेश स्तर तक बढ़ाने के लिए वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई । जिसमें सभी सदस्यों द्वारा एक राय होकर यह फैसला लिया गया कि आने वाले समय में जल्द ही सेवा समिति द्वारा गौ माता के स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस सेवा और चिकित्सा सेवा प्रारंभ की जाएगी आज की मीटिंग में मुख्य रूप से बुद्धि प्रकाश जी सोनू, दिनेश चौधरी, संजना महावर, विकास सैनी, मोनिका त्यागी संस्था के उपाध्यक्ष अमर सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ सैनी और सचिव मनीष यादव मुख्य रूप से जुड़े रहे. समिति का मुख्य उद्देश्य एक रूपया एक रोटी प्रतिदिन के एकत्रित करने का रहा है ।

Related posts

20 लाख रुपये से अधिक के ड्रग्स के साथ भागने की कोशिश कर रहा नाइजीरियाई नागरिक को बोरीवली में एएनसी अधिकारियों ने किया गिरफ्तार।

Padmavat Media

कोटा विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री एकेडेमिया कॉन्क्लेव में यशवर्धन राणावत सम्मानित हुए

Padmavat Media

जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!