Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइममहाराष्ट्र

तीन साल से फरार सेंधमारी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 8.93 लाख की चोरी का खुलासा

Reported By : Padmavat Media
Published : September 4, 2026 11:40 PM IST
ठाणे | अपराध शाखा

तीन साल से फरार सेंधमारी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 8.93 लाख की चोरी का खुलासा

बदलापुर पूर्व थाना क्षेत्र में दिसंबर 2023 की घरफोड़ चोरी का मामला, आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में 15 मामले दर्ज

ठाणे। बदलापुर पूर्व थाना क्षेत्र में दिसंबर 2023 में हुई घरफोड़ चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अपराध शाखा घटक-1, ठाणे की टीम ने तीन साल से फरार आरोपी सौरभ देवशरण यादव (27) को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर का कड़ी-कोयंडा तोड़कर प्रवेश किया था और 8 लाख 93 हजार 800 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी की थी।

जांच टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की। जांच में सामने आया कि वह पिछले तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में छिपकर रह रहा था। गुजरात में होने की पुख्ता सूचना मिलने पर उप निरीक्षक प्रकाश शिरसाठ व टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसे आगे की जांच के लिए बदलापुर पूर्व पुलिस के हवाले किया गया।

आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में घरफोड़ चोरी के 15 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में घरफोड़ चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। इनमें कळवा, मुंब्रा, नेहरूनगर, नेरळ, सानपाड़ा, एपीएमसी नवी मुंबई, खांदेश्वर, ग्रांट रोड और कस्तूरबा सहित अन्य थाने शामिल हैं।

कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, पुलिस सह आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण और अपराध शाखा के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के नेतृत्व में अपराध शाखा घटक-1 की टीम ने की।

Related posts

गूगल मैपिंग व जिप नेट से लापता लड़कियाें को ढूंढा, नौकरी की तलाश में पहुंच गई थीं अमृतसर

Padmavat Media

एक करोड़ की रिश्वत में सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक और सलाहकार को पकड़ा

Padmavat Media

पुलिस ने पकडे 2 वाहन चोर, 20 वारदाते कबुली, 14 दुपहिया वाहन जब्त

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!