Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देश

79वें स्वतंत्रता दिवस पर पवन जैन पदमावत का जोशीला संदेश – तिरंगा हर दिल में, स्वच्छता हर घर में

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2025 7:53 PM IST
पवन जैन पदमावत

79वें स्वतंत्रता दिवस पर पवन जैन पदमावत का जोशीला संदेश – तिरंगा हर दिल में, स्वच्छता हर घर में

मुंबई। आज़ादी की 79वीं वर्षगाँठ पर जब पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है और हर दिल में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है, ऐसे अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने देशवासियों को जोश और गर्व से भरा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा है, जो हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाती है जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर आज़ादी का सूरज उगाया।

पवन जैन पदमावत ने कहा, “तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारे गर्व, हमारी पहचान और हमारी एकता का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर हर घर, हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा फहराएँ और दुनिया को दिखा दें कि भारत एकजुट है और अजेय है।”

उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि देश को बदलने की ताकत सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी के पास है। अगर हम संकल्प लें कि स्वच्छता को आदत और राष्ट्रभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाएँ, तो भारत को दुनिया की सबसे ऊँचाई तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता।

पवन जैन पदमावत ने ‘हर घर तिरंगा’ के साथ-साथ ‘हर घर स्वच्छता’ को भी राष्ट्र निर्माण का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि स्वच्छ सड़कों और स्वच्छ विचारों से ही एक सशक्त और विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

उन्होंने कहा, “आज का दिन हमें यह वादा करने का मौका देता है कि हम सिर्फ देश से प्यार नहीं करेंगे, बल्कि देश के लिए जीएँगे और कुछ करके दिखाएँगे।”

Related posts

પ્રેરણાજન સહયોગ ફાઉન્ડેશન દ્વારા અમદાવાદમાં કુપોષણ મુક્ત શિક્ષા યુક્ત અભિયાન

Padmavat Media

“जिसने जैन पत्रकारिता को नई जान दी – हार्दिक हुंडिया का नेतृत्व बना एक आंदोलन!”

Padmavat Media

फंदे पर झूली 10वीं की छात्रा, लिखा- रेप के बाद न्यूड फोटो वायरल करने की देता है धमकी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!