Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराज्य

हर घर नल योजना का वादा कब होगा पूरा ??? नाम के लिए पानी का पाइपलाइन बिछा हुआ है।

Reported By : Padmavat Media
Published : February 2, 2023 8:29 PM IST

हर घर नल योजना का वादा कब होगा पूरा ??? नाम के लिए पानी का पाइपलाइन बिछा हुआ है।

मध्य प्रदेश । टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत गोर के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में तीन महीनों से पानी नहीं आया है। नाम के लिए नल जल योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछी हुई है। पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। शिकायत करो तो बस आश्वासन मिलता है। गांव में जो हैंडपंप है उससे भी कम पानी आता है। ऐसे में वह पानी के लिए सुबह 5 बजे उठता हैं। पूरा दिन पानी भरने में ही निकल जाता है। कोई मज़दूरी नहीं हो पाती।

गोर क्षेत्र के जनपद सदस्य डॉ. विजय कुमार रावत का कहना है कि वास्तव में हमारी इस ग्राम पंचायत भवन में पानी की समस्या है। शासन द्वारा पानी की सुविधा की गई है लेकिन जलस्तर कम होने से यह समस्या बनी हुई है। इसके लिए भी हम लोगों ने कई बार प्रयास किया है।

जतारा पीएचई के एसडीओ ने बताया कि जलस्तर कम होने की वजह से समस्या बनी हुई है। कई जगह से पानी का लीकेज हो रहा है। वह जल्द से जल्द पानी की सुविधा हेतु काम करेंगे।

Related posts

किरोड़ी लाल मीणा ने मनाही के बावजूद आमागढ़ फोर्ट पर फहराया मीणा समाज का झंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Padmavat Media

साधु के वेश में उज्‍जैन आए थे भीख मांगने, संदिग्‍ध होने पर पकड़े गए, जांच में सामने आई ये बात

Padmavat Media

लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, सांसत में लोगों की जान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!