Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरात

जेसीआई शाहीबाग अहमदाबाद द्वारा शाही रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 31, 2024 10:55 PM IST

जेसीआई शाहीबाग अहमदाबाद द्वारा शाही रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

अहमदाबाद । नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई शाहीबाग द्वारा रविवार को होली पर्व के उपलक्ष में शाही रंगोत्सव कार्यक्रम होली के रंग जेसीआई शाहीबाग के संग का आयोजन सन सोलेस रिसोर्ट सानंद में किया गया जिसमें सदस्यगणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया की रविवार को सुबह 9 बजे सभी सदस्यों का राजस्थानी अंदाज में ढोल नगाड़ों के साथ अध्यक्ष अल्केश बागरेचा ने स्वागत किया बाद में होली मिलन समारोह का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया। सभी ने आपस में मिलकर प्रेम व सौहार्द का पर्व रंगबिरंगे गुलाल की होली के साथ मनाया । कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएं सभी बहुत ही उत्साह के साथ रंगो के त्योहार को मनाते हुए नजर आए। संगीत की धुन के साथ पुल पार्टी का आनंद भी सभी ने लिया । शाही भोजन के पश्चात विभिन्न खेलों का आयोजन भी रखा गया जिसमे सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । 6 टीम के बीच रोमांचक खेलो का भी आयोजन हुआ जिसमे प्रथम बागरेचा फाइटर्स, द्वितीय रॉकिंग भंडारी व तृतीय शाह सालार विजेता रहे । कार्यक्रम दरम्यान अध्यक्ष अल्केश बागरेचा, संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना, पूर्व अध्यक्ष जयंती बाफना, दिलीप गुलेच्छा, सचिन बोहरा, मुकेश चौपड़ा, अंकित बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष नरेश हुंडिया, सचिव आकाश मेहता, कोषाध्यक्ष कमलेश भंसाली, उपाध्यक्ष शीतल रांका, डायरेक्टर संजय मालू, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश विनायकिया, प्रतीक बोहरा, गौतम बागरेचा, विनीत सालेचा आदि उपस्थित थे। अंत में सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किया गया।

Related posts

राजस्थान गौड़वाड वैरागी संत समाज मित्र मंडल की मीटिंग का आयोजन

Padmavat Media

एसीबी की सक्सेस ट्रैप

Padmavat Media

अहमदाबाद का सबसे प्रीमियम जिम “चलो अहमदाबाद शुरू करते हैं”

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!