Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

प्रस्तावित ठा.अमरचंद बड़वा चौराहे स्थल पर जयघोष कार्यक्रम

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 1, 2024 7:21 AM IST

प्रस्तावित ठा.अमरचंद बड़वा चौराहे स्थल पर जयघोष कार्यक्रम

मूर्तरुप रुप लेने मे आये व्यवधान को उदयपुर विकास प्रधिकरण द्वारा मुक्त कराने से संस्थान सदस्यों मे खुशी की लहर

संस्थान त्वरित गति से चौराहा विकसित करने का करेगी आह्वान

उदयपुर । मेवाड़ रियायत के यशस्वी प्रधानमंत्री ठाकुर अमरचंद बड़वा की स्मृति में अशोका पैलेस पर स्वीकृत ठाकुर अमरचंद बड़वा चौराहे पर आज प्रातः 8 बजे ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की कार्यकारिणी ने इस चौराहे से आर.के.सर्कल की ओर का मार्ग खुल जाने की खुशी में जयघोष कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस चौराहे के विकास में कोर्ट के स्टे के कारण आ रही बाधा के अब दूर हो जाने से इस चौराहे का विकास संभव होगा उन्होंने इस बाबत यूडीऐ से शीघ्र कार्य निष्पादन कराने का आह्वान किया । उपाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि संस्थान वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष ठाकुर अमरचंद बड़वा के पांच दिवसीय जन्मोत्सव आयोजित कर ठाकुर बड़वा के विलक्षण कृतित्व के प्रति जागरूकता प्रचारित कर रहा है। बड़वा चौराहे के विकास से मेवाड़जनोे को इनके प्रेरक व्यक्तित्व से प्रेरणा मिल सकेगी। महासचिव डॉ.राजेन्द्र नाथ पुरोहित ने कहा कि शहर में बागोर की हवेली सहित अनेको ऐतिहासिक धरोहरों के निर्माता के सम्मान में घोषित इस चौराहे का शीघ्र विकास कर यहां ठाकुर बड़वा की मूर्ति लगाना समय की मांग है। इस अवसर पर संस्थान कार्यकारिणी ने ठाकुर अमरचंद बड़वा अमर रहे के जयकारे लगाये। संस्थान के द्वारा सोमवार 1 अप्रैल 2024 को अध्यक्ष-उदयपुर विकास प्राधिकरण को इस चौराहे का शीघ्र निर्माण करने बाबत ज्ञापन दिया जायेगा। इस अवसर पर इन्दर सिंह राणावत, 91 वर्षीय जीवन लता बड़वा, राजू बड़वा, गणेश लाल नागदा, राजेन्द्र प्रसाद सनाढ्य, डॉ. नरेन्द्र सनाढ्य, विनोद पाण्डे, बाबू लाल शर्मा, रमाकान्त शर्मा,चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने भी विचार व्यक्त किये।

Related posts

वृद्ध आक्षम मे आयोजित हुआ समकित अन्नप्रसादम

Padmavat Media

परमारवाडा (डेरी)जर्जर स्कूल भवन की छत से गिरा प्लास्टर , बालक को सिर में लगी चोट

Padmavat Media

पहले मतदान फिर कन्यादान, नए जीवन की शुरुआत

Leave a Comment

error: Content is protected !!