Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइम

अपहरण कर मारपीट के आरोपियों को सुखेर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Edited By : Padmavat Media
Published : April 19, 2024 10:10 PM IST
Updated : April 23, 2024 8:59 PM IST

अपहरण कर मारपीट के आरोपियों को सुखेर पुलिस ने गिरफ्तार किया

उदयपुर । जिले के सुखेर थाना पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही कर मात्र 1 घंटे के अंदर अपह्रत को छुड़वा दो आरोपियों डूले सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी रामा थाना सुखेर एवं निर्भय सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी उषाण थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी योगेश यादव ने बताया कि गुरुवार को सुखेर थाने पर सूचना मिली कि कैलाशपुरी निवासी मोहनलाल नागदा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। बदमाश किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ कैलाश के सुपरविजन एवं एसएचओ हिमांशु सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

एसपी गोयल ने बताया कि विशेष टीम द्वारा तुरंत अपह्रत मोहनलाल की तलाश शुरू की। तकनीकी एवं अन्य संकलित साक्ष्य के आधार पर रामा गांव के एक सुनसान इलाके से अपह्रत को दस्तयाब कर मौके से आरोपी डूले सिंह व निर्भय सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related posts

उदयपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध थाना प्रताप नगर, गोगुंदा, पानरवा व जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई

Padmavat Media

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त सुनील शर्मा द्वारा विशेष योग्यजन पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ न्यायालय ने दिए सख्त आदेश

Padmavat Media

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुघर्टना में व्याख्याता कि मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!