Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

मुनि श्री शुभम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सक्षम सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश आज 

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 19, 2024 10:04 PM IST

मुनि श्री शुभम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सक्षम सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश आज 

मदनगंज/किशनगढ़ । परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री शुभम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सक्षम सागर जी महाराज का शनिवार 20 अप्रैल को मंगल प्रवेश किशनगढ़ में होगा। पंचायत उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल ने बताया कि भगवान महावीर जयंती पर शोभायात्रा में सानिध्य प्रदान करने हेतु किशनगढ़ में मंगल प्रवेश शनिवार को होगा सकल दिगंबर जैन समाज व श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत की ओर से मुनि संघ की अगवानी प्रातः 7:00 बजे सुमेर क्लब पर की जाएगी। उपमंत्री राजेश पांडया ने बताया कि मुनिश्री को जैन भवन, आदिनाथ मंदिर, चंद्रप्रभ मंदिर मुनिसुव्रतनाथ मंदिर होते हुए श्री आदिनाथ मंदिर, आदिनाथ कॉलोनी लाया जाएगा ससंघ का अल्प प्रवास भी यही रहेगा। कार्यकारिणी सदस्य अनिल पाटनी ने बताया कि शुक्रवार को ससंघ ने आहारचर्या ग्राम देवपुरी में कर, रात्रि विश्राम जोगियों का नाडा में किया और वहां से प्रातः विहार कर किशनगढ़ मैं प्रवेश करेंगे।

Related posts

विद्या भवन एलुमिनी समारोह, सत्रह साल बाद मिलकर हुए खुश और भावुक

उदयसागर भेरुजी बावजी मंदिर में नवरात्रि स्थापना, मां के जयकारों से गूंजा माहौल

Padmavat Media

शिक्षा हर बच्चे का प्राथमिक अधिकार-डॉ. पण्ड्या

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!