Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

जोधपुर में पुलिस थाना झंवर के दो कांस्टेबल द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : October 11, 2024 11:03 AM IST
Updated : October 11, 2024 11:04 AM IST

जोधपुर में पुलिस थाना झंवर के दो कांस्टेबल द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग

  • ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने पर दोनों कांस्टेबल मौके से रिश्वत राशि के साथ फरार, तलाश जारी

जयपुर । जोधपुर शहर में गुरुवार को ACB ने दो कांस्टेबल को ट्रैप करने की कार्रवाई की। लेकिन इस कार्रवाई में अलग की मोड़ आ गया। रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल को एसीबी की भनक लग गई और वह पैसे लेकर फरार हो गए। एसीबी ने दोनों कांस्टेबल को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि झंवर पुलिस थाने में जोराराम नामक शख्स ने यासीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी। थाने के दो कांस्टेबल श्याम विश्नोई व रामचंद्र ने यासीन पर कार्रवाई की बजाय उसे बचाने के लिए 30 हजार रुपए मांगे। यासीन ने एसीबी में शिकायत कर दी। जिसके सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को ट्रैप की रणनीति बनाई।

प्रार्थी एसीबी को नहीं कर पाया इशारा

जानकारी के अनुसार प्रार्थी यासीन को रिश्वत का पैसा कांस्टेबल को झंवर थाने के सामने चाय की थड़ी पर देना था। जहां पहुंचकर यासीन ने कांस्टेबल को रुपए तो दे दिए, लेकिन घबराने के कारण एसीबी को इशारा नहीं कर पाया। एसीबी की टीम इशारे का इंतजार करती ही रह गई और यासीन भाग गया। फिर कांस्टेबल भी घूस के रुपए लेकर भाग गया। एसीबी ने पीछा किया, मगर वह हाथ नहीं आया। वहीं दूसरा कांस्टेबल भी भनक लगते ही गायब हो गया। हालांकि परिवादी यासीन एसीबी के पास लौट आया।

30 हजार में सौदा तय, 15 हजार कांस्टेबल को दिए

यासीन पहले घूस के पैसे लेकर झंवर थाने गया था। वहां से कांस्टेबल श्याम ने उसे सामने गली में चाय की थड़ी पर जाने के लिए कहा था। उसके पीछे कांस्टेबल श्याम ने कांस्टेबल रामचंद्र को भेजा। कास्टेबल व यासीन के बीच सौदा 30 हजार में तय हुआ था। लेकिन यासनी ने गुरुवार को कांस्टेबल रामचंद्र को 15 हजार रुपए ही दिए थे। लेकिन घबराहट के कारण यासीन एसीबी को इशारा नहीं कर पाया और वहां से भाग गया। इससे एसीबी को भी ट्रैप करने का समय पता नहीं चल पाया। एसीबी के एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

ग्रेन एंड सीडस मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव आज संपन्न

Padmavat Media

Samantha Ruth Prabhu ने ब्लैक ब्रा और प्रिंटेड पैंट में अपने सेक्सी कर्व्स को किया फ्लॉन्ट, तस्वीर देख फैन्स के उड़े होश

Padmavat Media

डॉ. मंजू मेघवाल को पाली की लोकसभा प्रभारी बनाया

Leave a Comment

error: Content is protected !!