Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थान

कैप्टन शुभम जैन (महनोत) बने मेजर

Reported By : Padmavat Media
Published : October 26, 2024 5:38 PM IST

कैप्टन शुभम जैन (महनोत) बने मेजर

उदयपुर । “अगर मंजिल की चाह हो, तो सपनों को हकीकत बनने से कोई नहीं रोक सकता” – इस कहावत को उदयपुर के न्यू अरविन्द नगर निवासी कैलाश और संगीता जैन के पुत्र शुभम जैन (महनोत) ने सही साबित कर दिखाया है। शुभम ने 30 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में कैप्टन से मेजर बनकर जिले का नाम रोशन किया है।

शुभम ने वर्ष 2018 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर 24 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी उदयपुर में ही हुई है। मेजर शुभम जैन (महनोत) मूलतः अजमेर जिले के टाड़गढ़ के निवासी हैं, जहां उनके दादा, स्वर्गीय सुआलाल मोहनोत ने अपना जीवन बिताया था।

शुभम के माता-पिता, कैलाश और संगीता जैन ने बताया कि उनका बेटा हमेशा से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखता था और उसने अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कैप्टन रहते हुए, उन्होंने चीन सीमा के पास ड्यूटी निभाई और उनकी वीरता के लिए उन्हें वर्ष 2023 में भारतीय सेना दिवस पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया था।

शुभम के बड़े भाई, कुशांक जैन, और भाभी, नेहा जैन ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका छोटा भाई देश सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहा है, और आज मेजर की उपाधि मिलने पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

Related posts

कार का शीशा तोड़कर चुराए 18 लाख, पीड़ित की आपबीती सुनकर चौक जाएंगे आप

Padmavat Media

उदयपुर पुलिस का महाअभियान, 42 आर्म्स एक्ट आरोपी और 221 हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग

Padmavat Media

उदयपुर में बवाल के बाद धारा-163 लागू, मॉल में हुई तोड़फोड़, उपद्रवियों ने फूंकी 6 गाड़ियां

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!