Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिला प्रभारी सचिव हरिमोहन मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2025 1:25 PM IST
Updated : June 21, 2025 1:25 PM IST

भारत के योग की महत्ता को आज पूरी दुनिया ने माना, योग को अपनी दिनचर्या में अपनाते हुए स्वस्थ्य जीवन जिएं – जिला प्रभारी सचिव

प्रतापगढ़ । 21 जून को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत जिला स्तरीय योग कार्यक्रम राजस्थान सरकार के वित्त निगम के प्रबंध निदेशक एवं प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हरि मोहन मीना के मुख्य आतिथ्य में इनडोर खेल स्टेडियम में अल सुबह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थानों के सदस्यों, अधिकारी व कार्मिक एवं महिलाएं, बच्चे व आमजन ने योग का अभ्यास किया।

योग कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया, जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।

योग है आंतरिक शांति, मानसिक संतुलन और आत्म नियंत्रण का सशक्त माध्यम: जिला प्रभारी सचिव
जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को समझ रही है। आज का दिन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि अपने जीवन को संतुलित, सकारात्मक और स्वास्थ्यपूर्ण बनाने की प्रेरणा का दिन है। योग भारत की वह अमूल्य धरोहर है जिसने पूरी दुनिया को तन, मन और आत्मा की एकता का मार्ग दिखाया है। यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। जो हमें आंतरिक शांति, मानसिक संतुलन और आत्म-नियंत्रण की ओर ले जाती है।

योग है भारत की अमूल्य प्राचीन विरासत – जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन अमूल्य विरासत है जो आज पूरी दुनिया को जोड़ रही है। शरीर, मन और चेतना का अद्भुत संतुलन ही योग का सार है। उन्होंने आमजन से अपील की कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, शांत और संतुलित जीवन जिएं।

एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में जब भागदौड़, तनाव और अनियमित दिनचर्या ने हमारे जीवन को असंतुलित बना दिया है, योग एक ऐसी संजीवनी बनकर उभरा है जो न केवल रोगों से लड़ने की शक्ति देता है बल्कि जीवन को स्वस्थ्य, शांत एवं सकारात्मक बनाता है।

ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित हुए कार्यक्रम
आयुर्वेद विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न धार्मिक, पर्यटन एवं प्रमुख स्थानों के साथ-साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को योग का अभ्यास करवाया गया। उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी यतीन्द्र पोरवाल, उपखंड अधिकारी धरियावद राकेश कुमार न्योल भी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इन आसनों व प्राणायाम का किया अभ्यास
जिले में विभिन्न स्थानों पर कटी चालन, ताड़ासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, विश्राम आसान, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, पवमुक्तासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, स्वासन, भ्रामरी का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले लाभों और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया एवं प्रार्थना करवाई।

Related posts

आज से शिडयुल उदयपुर से अहमदाबाद ट्रेन का समय सारणी

Padmavat Media

जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

Padmavat Media

देवस्थान विभाग द्वारा कराया गया रुद्राभिषेक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!