Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

युवा परिषद द्वारा भगवान आदिनाथ जयंती पर स्टेशनरी वितरण का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 15, 2024 10:49 AM IST

युवा परिषद द्वारा भगवान आदिनाथ जयंती पर स्टेशनरी वितरण का आयोजन

उदयपुर । अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद, शाखा जिला उदयपुर द्वारा जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जयंती के शुभ अवसर पर रविवार दिनांक 17 मार्च को जैन पाठशाला के विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण के आयोजन हेतु एक मीटिंग रखी गई। जिला अध्यक्ष अरूण लुणदिया ने बताया कि 3 अप्रेल 2024 को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती के शुभअवसर पर जैन पाठशाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की जाएगी। जिला महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि दिनांक रविवार दिनांक 17 मार्च को प्रातः10 बजे 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 4 में विद्यार्थियों को बैग, कॉपी सहित शिक्षण सामग्री वितरित की जायेगी। कार्यक्रम संयोजक सी ए प्रितेश जैन सहित, पारस कोठारी, हेमन्त छितरिया, भूपेश लूणदिया, सुशील जुसोत, पुनीत वक्तावत, प्रसन्न कलावत, सुशील बोहरा, जयन्ती गांगावत, विनोद गांगावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related posts

एक चिता और 7 लाशें: पत्‍नी की बेवफाई से तबाह हो गया हंसता-खेलता परिवार, कॉल रिकॉडिंग बना एटम बम

Padmavat Media

लोकसभा चुनाव से पहले गींगला पुलिस ने 6 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र में फंसकर महिला टीचर घर से अलग रहने लगी, पति ने बाबा पर कराया केस; जयपुर के चाकसू में कई महिलाओं के साथ लिव इन में रहता है ढोंगी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!