Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

बड़गांव कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2025 1:32 PM IST
Updated : June 21, 2025 1:33 PM IST

बड़गांव कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फिट रहें, केन्द्रित रहें…योग एक सहज-सुगम मार्ग

उदयपुर । ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजकीय महाविद्यालय, बड़गांव, उदयपुर में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेन्टर के सहयोग से योगाभ्यास और संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर योग के शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक लाभों का आत्मसात किया।

योग सत्र में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर की प्रशिक्षक टीम में देवीलाल चंदेल, मधु मेहता, दीपक मेनारिया, वंदना शर्मा तथा इंदु तिवारी ने योग की बारीकियों से रूबरू करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करवाया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना गौतम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक शांति और स्वास्थ्य को भी तरोताजा करता है।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ जांच शिविर लगाया गया। 

राजपुरोहित ने दी दुर्गाष्टमी की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Padmavat Media

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खेरवाड़ा पहुंचे शेर सिंह चौहान का भव्य स्वागत

Leave a Comment

error: Content is protected !!