Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल का बांसवाड़ा दौरा

Reported By : Padmavat Media
Published : August 2, 2025 8:50 AM IST
Updated : August 2, 2025 8:51 AM IST

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल का बांसवाड़ा दौरा

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, मंदिर मंडल ने किया अभिनंदन

बांसवाड़ा । सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा पहुँचीं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया।

राजपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर देवी महात्म्य की जानकारी ली।  इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने चुंदड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया और मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक जानकारी साझा की। पदाधिकारियों ने मंदिर के विकास कार्यो और यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में भी राजपाल को जानकारी प्रदान की।

बताया गया कि प्रमुख शासन सचिव राजपाल अपने दौरे के दौरान शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से देशभर के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करने और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। वे सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठकें भी लेंगी और अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगी। उनके इस दौरे को जिले में सहकारिता गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

सीएलजी बैठक में आम चुनाव और त्यौहार को लेकर की चर्चा।

Padmavat Media

सर्सिया में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!