Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर की डॉ. भूमिका बनी जेएनवीयू के संगीत विभाग की अध्यक्ष

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 6:25 AM IST

उदयपुर की डॉ. भूमिका बनी जेएनवीयू के संगीत विभाग की अध्यक्ष

उदयपुर । प्रतिभावान शास्त्रीय संगीत गायिका उदयपुर निवासी डॉ. भूमिका द्विवेदी ने शुक्रवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के संगीत विभाग में नवीन विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार सम्भाला।

इस अवसर पर कुलपति के. एल. श्रीवास्तव के आशीर्वाद के साथ ही विभाग में कला संकाय की डीन प्रो. सरोज कौशल, प्रो. भानाराम गढ़ी, प्रो. सुनील मेहता, प्रो. किशोरीलाल जी रैगर, प्रो. ऋतु जोहरी, प्रो. रिछपाल सिंह, प्रो. विकल गुप्ता, डॉ. आर. डी. पंकज, डॉ. हितेंद्र गोयल, डॉ. नम्रता स्वर्णकार, डॉ. कीर्ति माहेश्वरी व अन्य अशैक्षणिक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने डॉ. भूमिका को मिल कर बधाई दी।

डॉ. भूमिका शास्त्रीय गायन के भेंडी बाज़ार घराने की ख्यातनाम कलाकार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस गायकी के प्रोत्साहन तथा संरक्षण के लिए भूमिका नई पीढ़ी को इस गायकी की निशुल्क शिक्षा प्रदान करती हैं।

Related posts

सरसिया के ग्रामीण सड़क समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Padmavat Media

भावा पेट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वेन्यू कार जब्त

Padmavat Media

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता की उड़ी- धज्जियां अमरपुरा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!