Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
लेखन

“स्वतंत्रता दिवस” — मीनाक्षी राजपुरोहित (मीनू) की प्रेरक और देशभक्ति से भरपूर कविता

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2025 7:31 PM IST

“स्वतंत्रता दिवस” — मीनाक्षी राजपुरोहित (मीनू) की प्रेरक कविता

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की शहादत और मातृभूमि की भक्ति को समर्पित कविता — मीनाक्षी राजपुरोहित (मीनू)।

“स्वतंत्रता दिवस”
शहीदों की शहादत को,
आज लिखते हैं शब्दों में,
अमर है वो वीर जो आए हैं कफन तिरंगों में।

अरे! यह जो कफन तिरंगा है,
मिलता नहीं इस जहाँ में,
हर किसी विरले को।

दिवस है आज जश्न-ऐ-आज़ादी का,
देश की भक्ति का, देश की शक्ति का,
मातृभूमि के वंदन का।

दिशाहीन जो भटक रहे हैं,
उनको भी हम वतन शहिदों की याद दिला देते हैं।
आज हम फिर से जश्न आज़ादी का मना लेते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है,
दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने के लिए देश की बेटियां ही काफी हैं।
विश्व गुरु है भारत मेरा जल, थल, नभ का भी है पहरा।

ये विजय विश्व तिरंगा मेरा,
चांद पर लहराए जा,
मां भारती के गीत गाए जा।

— मीनाक्षी राजपुरोहित “मीनू”

Related posts

फगवा हम मनाएंगे

Pavan Jain Padmavat

क्या भारत और उदाहरण के तौर पर उदयपुर एक पर्यटन स्थल के रूप में आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार है? – यशवर्धन राणावत

Padmavat Media

भारत माँ की धरती है — पूजा लोहार (रुंडेरा) की प्रेरणादायक कविता

Padmavat Media

1 comment

Anonymous 16/08/2025 at 7:59 PM

Thku so much

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!