Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या का अभिनंदन, 28 दिसंबर को महासम्मेलन

Reported By : Padmavat Media
Published : December 26, 2025 2:57 PM IST

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के आठ चोखलों के संभागीय अध्यक्ष का अभिनंदन

28 दिसंबर को सामलिया घाटा, सागवाड़ा में होगा समाज का महासम्मेलन

उदयपुर । हिरण मगरी सेक्टर 6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान के सभागार में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के आठ चोखलों के संभागीय अध्यक्ष पद पर प्रथम बार नियुक्त होने के पश्चात भूपेंद्र पंड्या के उदयपुर आगमन पर युवा प्रकोष्ठ एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक एवं पूर्व जिला उपप्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने की।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष विनोद पांडे ने कहा कि गायत्री भक्त एवं त्रिमेस रत्न भूपेंद्र पंड्या ने अपना जीवन धर्म की रक्षा, संस्कारों की स्थापना तथा समाज को संगठित और सुसंस्कारवान बनाने के लिए समर्पित किया है। वे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर समाज के संरक्षकगण एवं गणमान्यजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनिल पंड्या, दीपक मेहता, दिनेश त्रिवेदी, भरत त्रिवेदी, अशोक उपाध्याय, हेमंत पंड्या, गिरीश उपाध्याय, गणेश त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी, शंभू मेहता, यशवंत व्यास, बाबूलाल पानेरी, चेतन पंड्या, डॉ शैलेंद्र पंड्या, भरत पांडे, हेमंत त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, मनीष त्रिवेदी, विक्की त्रिवेदी, रघुवंश सुभाष जोशी एवं डॉ योगेश उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की ओर से कल्पना पंड्या, पुष्पा त्रिवेदी, तारा उपाध्याय, नयना पांडे, अंशिका उपाध्याय, निशा उपाध्याय, अदिति पंड्या, प्रीति त्रिवेदी, रेखा त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, भावना त्रिवेदी, निवेदिता जोशी एवं लता त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

भूपेंद्र पंड्या का ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक एवं भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सभा स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह, एकता और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर यह जानकारी भी दी गई कि आगामी रविवार 28 दिसंबर को सामलिया घाटा, सागवाड़ा में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजक ललित जोशी एवं केशव जोशी ने उपस्थित समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।

Related posts

उदयपुर में बवाल के बाद धारा-163 लागू, मॉल में हुई तोड़फोड़, उपद्रवियों ने फूंकी 6 गाड़ियां

Padmavat Media

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने मारी चार गोलियां; जयपुर में मचा हड़कंप

Padmavat Media

खेत के कुएं पर लगी पानी की मोटर हुई चोरी

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!