Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमदेशराज्य

ACB की 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई: जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : January 1, 2026 1:44 PM IST
सवाई माधोपुर जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक सूर्यप्रकाश

एसीबी की 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई: जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर । नववर्ष 2026 की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के साथ करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान (एसीबी) ने वर्ष 2026 की अपनी पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी सवाई माधोपुर इकाई ने जिला उद्योग केंद्र सवाई माधोपुर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सूर्यप्रकाश नामा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी
सूर्यप्रकाश नामा द्वारा परिवादी से उसके पिता एवं भाइयों के नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृत तीन दुकानों की सब्सिडी एवं ब्याज अनुदान राशि जारी करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। अनुदान राशि रोककर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए 24 दिसंबर 2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात आरोपी ने सौदा तय करते हुए 25 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई।

सत्यापन के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सूर्यप्रकाश नामा को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

नववर्ष 2026 के पहले ही दिन की गई इस कार्रवाई से एसीबी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

कलम से क्रांति की राह बनाने वाला युवा: पवन जैन पदमावत को मिला राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद

Padmavat Media

राजपुरोहित के जन्मदिन पर 1 जनवरी होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Padmavat Media

समाज में अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा देता सोशल मीडिया – पवन जैन पदमावत 

Padmavat Media

1 comment

Anonymous 01/01/2026 at 6:26 PM

Nice

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!