Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थानशुभकामना / संदेश

राजस्थान दिवस पर पवन जैन पदमावत का संदेश, गौरव और संस्कृति को नमन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 30, 2026 9:15 AM IST
राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक पवन जैन पदमावत

राजस्थान दिवस विशेष

राजस्थान दिवस पर गौरव और संस्कृति का संदेश, पवन जैन पदमावत ने दी शुभकामनाएं

उदयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक एवं एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास को नमन किया।

पवन जैन पदमावत ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, जहां त्याग, बलिदान और स्वाभिमान की अनगिनत गाथाएं इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हैं। महाराणा प्रताप, वीर दुर्गादास राठौड़ जैसे महान योद्धाओं की वीरता आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान केवल वीरता ही नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। यहां के तीज-त्योहार, लोक परंपराएं, वेशभूषा और खानपान पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

पदमावत ने कहा कि आज का राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।

उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे अपने संस्कारों और विरासत को संजोते हुए प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने में योगदान दें।

पवन जैन पदमावत ने अंत में कहा कि राजस्थान की माटी का हर कण वीरता, संस्कृति और गौरव की कहानी कहता है। हमें इस धरोहर को सहेजते हुए आगे बढ़ाना है, यही राजस्थान दिवस का सच्चा संदेश है।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

निम्स यूनिवर्सिटी में होगा 10वीं सीईओ इंटरनेशनल कांग्रेस का आयोजन 

आदिवासी दिवस पर निकली भव्य वाहन रैली………

Gold Silver Price: लगातार चौथे सस्‍ता हो गया सोना और चांदी, महंगा होने से पहले करें खरीदारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!