Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमदेशराजस्थानराज्य

सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 ठिकानों पर दबिश, 94 के खिलाफ कार्रवाई

Reported By : Padmavat Media
Published : March 30, 2026 9:19 AM IST

पुलिस कार्रवाई | सलूम्बर

सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डॉमिनेशन अभियान में 151 ठिकानों पर दबिश, 94 के खिलाफ कार्रवाई

सलूम्बर। जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए सलूम्बर पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सलूम्बर के सुपरविजन में रविवार को जिलेभर में एक साथ दबिश देकर वांछित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थानों पर कुल 36 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने जिलेभर में 151 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों की धरपकड़ की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 47 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया, जबकि 3 गिरफ्तारी वारंटों को भी निष्पादित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकरणों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आर्म्स एक्ट के तहत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंद किया, वहीं धारा 129 के तहत 11 व्यक्तियों तथा धारा 126-135 के तहत 3 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।

अभियान के दौरान 36 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों की जांच कर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही विभिन्न अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन निगरानी रखी गई।

पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 94 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

बाल श्रम रोकथाम हेतु पेंसिल पोर्टल पर जागरूकता के संबंध में पोस्टर का विमोचन

Padmavat Media

कपास में होने वाले शारीरिक विकार के बारे में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण 

Padmavat Media

अवैध पिस्टल एवम 6 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर शहजाद गिरफ्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!