Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

गींगला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 29 कार्टन अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : June 17, 2026 3:31 PM IST
अवैध शराब तस्करी | सलूम्बर पुलिस कार्रवाई

गींगला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 29 कार्टन अवैध शराब जब्त, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई शराब से भरी बोलेरो, अंग्रेजी और देशी मदिरा की बड़ी खेप बरामद

सलूम्बर। जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गींगला थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से भरे वाहन को जब्त कर प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विश्नाराम बिश्नोई के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं वृत्ताधिकारी हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में गींगला थानाधिकारी धर्मेंद्रसिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी।

16 जून 2026 की रात करीब 9 बजे प्रताप तिराहा गींगला पर नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की बोलेरो वाहन संख्या आरजे 27 यूए 1462 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन होना पाया गया।

पुलिस ने वाहन से कुल 29 कार्टन शराब बरामद की। इनमें 20 कार्टन किंगफिशर बीयर, एक कार्टन मैकडॉवेल व्हिस्की, तीन कार्टन कंट्री क्लब ब्रांड शराब, एक कार्टन वेंटेज ड्राई जिन, एक कार्टन व्हाइट लेक ब्रांड शराब तथा तीन कार्टन देशी मदिरा शामिल है। शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने सम्पूर्ण खेप जब्त कर ली।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेता पुत्र मेघाजी मीणा (54) निवासी वाजुवा फला, राठौड़ों का गुड़ा, थाना गींगला को गिरफ्तार किया। आरोपी से शराब के स्रोत, सप्लाई चैन एवं संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि जांच में अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आ सकती है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेंद्रसिंह वाघेला, सहायक उप निरीक्षक जीवतराम, हेड कांस्टेबल शोभाराम, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, हरिराम एवं विवेक कुमार शामिल रहे।

Related posts

खरका की सरस्वती राठौड़ ने 12 वीं कला वर्ग में 84.20% प्रतिशत बनाएं।

Padmavat Media

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर सिंह बने मेवाड़ संभाग के मीडिया प्रभारी।

Padmavat Media

डूंगरपुर पुलिस ने गुजरात और राजस्थान में सक्रिय किया मुखबिर तंत्र, तो हो गया चोरी का खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!