Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

वल्लभनगर के मोड़ी में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला, महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 14, 2026 10:03 PM IST
महिला जागरूकता अभियान | ग्रामीण सेवा शिविर

वल्लभनगर के मोड़ी में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला: घरेलू हिंसा रोकथाम, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

वल्लभनगर/उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत रणथम्भौर सेवा संस्थान, नाथद्वारा द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना वल्लभनगर की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत मोड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर के तहत महिला जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिलाओं को घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की विधिक परामर्शदाता केसी पटेल ने महिलाओं को बताया कि केंद्र घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में काउंसलिंग, कानूनी परामर्श तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, कानूनी सहायता, चिकित्सकीय परामर्श एवं मनोसामाजिक सहयोग जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यशाला के दौरान महिलाओं को बाल विवाह, बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया गया। महिलाओं से समाज में बेटी और बेटे के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने का आह्वान किया गया। साथ ही 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी भी दी गई।

केसी पटेल ने महिलाओं को लाड़ो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं उड़ान योजना सहित महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम साथिन निर्मला सालवी भी उपस्थित रहीं। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं तथा महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

Related posts

वरदान संस्थान द्वारा आयोजित सराड़ा में आयोजित हुआ हर घर दिवाली कार्यक्रम

Padmavat Media

हिरणमगरी पुलिस ने 129.72 करोड़ रुपये की साईबर ठगी मामले में एक और अभियुक्त दिनेश चन्द्र मेनारिया को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की तरफ महिला को बाटे वजन तोलने के कांटे ।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!