Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

योग एवं जनस्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. मीना बाबेल सम्मानित, अकादमी ऑफ वेलबीइंग ने किया सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2026 12:28 PM IST
अकादमी ऑफ वेलबीइंग के सम्मान समारोह में योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान ग्रहण करतीं डॉ. मीना बाबेल।
सम्मान समारोह | योग एवं जनस्वास्थ्य

योग एवं जनस्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. मीना बाबेल सम्मानित

अकादमी ऑफ वेलबीइंग ने योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

उदयपुर योग, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नवल योग सेवा संस्थान, उदयपुर की निदेशक डॉ. मीना बाबेल को अकादमी ऑफ वेलबीइंग द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें योग के प्रचार-प्रसार, निःशुल्क योग प्रशिक्षण, जनस्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान अकादमी ऑफ वेलबीइंग की 20वीं वार्षिक आम सभा के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एल. चौधरी, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, अकादमी ऑफ वेलबीइंग की निदेशक एवं प्रख्यात मनोवैज्ञानिक प्रो. विजयलक्ष्मी चौहान, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की अधिष्ठाता प्रो. पायल शेखावत सहित अनेक शिक्षाविद एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. मीना बाबेल ने वर्षों से योग को जन-जन तक पहुंचाने, निःशुल्क प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से समाज में स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति सकारात्मक जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचा है।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. मीना बाबेल ने अकादमी ऑफ वेलबीइंग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें योग, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं सेवा-भाव से कार्य करने की नई प्रेरणा देगा।

Related posts

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

Padmavat Media

सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा का हुआ सम्मान, डाॅ भगवान दास वैष्णव ने पहनाया उपरणा व पगड़ी

Padmavat Media

जय भीम के नारों से गूंज उठा सायला

Leave a Comment

error: Content is protected !!