Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

हिरणमगरी में बाल विवाह एवं साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला, छात्राओं को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 24, 2026 5:03 PM IST
महिला सशक्तिकरण | साइबर जागरूकता | उदयपुर

हिरणमगरी में बाल विवाह एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत महिला शिक्षा एवं शोध समिति विशाखा संस्था, जयपुर द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना हिरणमगरी की ओर से गुरुनानक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरणमगरी सेक्टर-4 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विवाह एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सामाजिक परामर्शदाता नेहा मेनारिया ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों, राजकॉप सिटीजन ऐप, लाड़ो प्रोत्साहन योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को बाल विवाह निषेध कानून, शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता तथा अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की सामाजिक, मानसिक या डिजिटल समस्या की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा व्यास सहित समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में छात्राओं से कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी बाल विवाह रोकने एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Related posts

कुएं से पानी की मोटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Padmavat Media

अब हर शाम सजेगी सुरों की मंडली, जुटेंगे शहरवासी : मुकेश माधवानी

सलूम्बर जिले में 78वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!