Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

करदा गांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reported By : Padmavat Media
Published : August 15, 2026 11:05 AM IST
महिला सशक्तिकरण • कानूनी जागरूकता • महिला सुरक्षा

करदा गांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से बचाव और सहायता सेवाओं की दी जानकारी,
माहवारी स्वच्छता पर भी किया जागरूक

सायरा। महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, नाई तथा जतन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में करदा गांव के जर्गाड़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीरामजी में कार्यरत महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की परामर्शदाता संगीता ने महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना के साथ ‘छुपी तोड़ो, खुलकर बात करो’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि पारिवारिक विवाद या घरेलू समस्या की स्थिति में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

परामर्शदाता ने बताया कि केंद्र पर आने वाले पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी को समझाइश देकर आपसी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। आवश्यकता होने पर महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय संबंधी मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।

अधिकारों और सहायता सेवाओं के प्रति किया जागरूक

बैठक के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी सहायता योजनाओं और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार की पारिवारिक, सामाजिक या घरेलू समस्या होने पर चुप रहने के बजाय समय पर सहायता प्राप्त करना जरूरी है।

महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रताड़ना या अन्याय की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

Related posts

अवैध पिस्टल एवम 6 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर शहजाद गिरफ्तार

Padmavat Media

शायराना उदयपुर परिवार का ‘प्रेम रस’ स्नेह मिलन समारोह 31 अगस्त को

Padmavat Media

सलूम्बर पुलिस के जवान को मिला 6 माह का लावारिस नवजात

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!