Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

कोटड़ा में प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान, नौ बालिकाओं को टैलेंट अवार्ड

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2026 12:30 PM IST
प्रतिभा सम्मान • बालिका सशक्तिकरण • उपलब्धि

कोटड़ा में प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला टैलेंट अवार्ड

शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली नौ बालिकाओं को
प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न से किया सम्मानित

कोटड़ा। उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समारोह के दौरान इतिशा गरासिया, भाविका कुमारी, इनाया शाह, शान अख्तर, हिरानी कुमारी, निशा कुमारी, पपीता कुमारी, योगिता प्रजापत एवं हर्षिता जोशी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार अर्जुन राम, पुलिस उपअधीक्षक, प्रधान साहिबा सुगना देवी एवं सरपंच राजश्री देवी ने संयुक्त रूप से बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने सम्मानित बालिकाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे सम्मान से बालिकाओं का उत्साह बढ़ता है और अन्य छात्राओं को भी अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

बालिकाओं को समान अवसर और प्रोत्साहन जरूरी

वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। प्रतिभाओं को उचित मंच और सम्मान मिलने से वे अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक पर्यवेक्षक चंचल पसात, साथिन सहित उपखंड प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान समाज में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने वाली पहल बनी।

Related posts

नीलकंठ महादेव थाणा का दूसरा पाटोत्सव, सोमवार को भव्य भजन संध्या, उमड़ेगा भक्तो का सैलाब

आईएफएस मुनीश गर्ग होंगे नए हॉफ, सरकार ने जारी किया आदेश

Padmavat Media

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक समूह का 118 वां द्विमसिक व होली स्नेह मिलन नवलखा महल

Leave a Comment

error: Content is protected !!