Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया ध्वजारोहण

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2026 1:33 PM IST
स्वतंत्रता दिवस • राष्ट्र गौरव • पर्यावरण संरक्षण

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों से संवाद कर बांटी मिठाई

जयपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को लोकभवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आरएसी गारद ने राज्यपाल को सलामी दी। इस अवसर पर लोकभवन परिसर में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का वातावरण रहा।

राज्यपाल ने लोकभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार एवं मिठाई वितरित की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर जानकारी ली तथा बच्चों के साथ तिरंगा लहराकर स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोकभवन परिसर में फलदार पौधे लगाए। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रभक्ति, विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ देखने को मिला।

Related posts

चातुर्मास में करें धर्म का बीजारोपण- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

ओनाड़ सिंह सिसोदिया को मेवाड़ संभाग मीडिया कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया।

Padmavat Media

श्राद्ध पक्ष में गरबा आयोजन पर करणी सेना का तीखा विरोध — चेतावनी, आयोजन रद्द करो वरना होगा उग्र आंदोलन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!