Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

श्राद्ध पक्ष में गरबा आयोजन पर करणी सेना का तीखा विरोध — चेतावनी, आयोजन रद्द करो वरना होगा उग्र आंदोलन

Reported By : Padmavat Media
Published : September 9, 2025 9:31 PM IST
अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा

श्राद्ध पक्ष में गरबा आयोजन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का कड़ा विरोध

उदयपुर। गुजरात सरकार की मेजबानी में आगामी 14 सितम्बर को फील्ड क्लब, उदयपुर में वाइब्रेंट नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत गरबा, डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।

किंतु यह आयोजन 21 सितम्बर तक चल रहे श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) के दौरान प्रस्तावित किया गया है। सनातन परंपराओं एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार के मांगलिक या उत्सव कार्यक्रम करना सख़्त वर्जित है।

नवरात्रि 2024: मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ये गरबा, डांडिया स्थल मौज-मस्ती  करने वालों को आकर्षित करते हैं; देखें टॉप 5 स्पॉट | आज की खबरें

गरबा-डांडिया का आयोजन परंपरागत रूप से केवल नवरात्रि महोत्सव के आरंभ पर होता है। इस आयोजन को श्राद्ध पक्ष में करना न केवल सनातन धर्म की मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सीधा अपमान है।

सबसे अधिक आपत्तिजनक यह है कि इस कार्यक्रम में उन तीन मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, जो संस्कृति, विरासत और सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। आस्था और परंपरा की अवहेलना करते हुए ऐसे आयोजन का हिस्सा बनना अत्यंत निंदनीय और असंवेदनशील है।

करणी सेना की चेतावनी

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
यदि इस आयोजन को तुरंत स्थगित नहीं किया गया, तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध करेगा।

धर्म, आस्था और सनातन परंपराओं का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यह निर्णय केवल मूर्खतापूर्ण ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के साथ खुला खिलवाड़ है।

Related posts

अवैध 3 किलो 500 ग्राम गांजा परिवहन करते एक अभियुक्त को पहाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Padmavat Media

सराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन मे दो हादसे मासूम छात्रा ओर युवक की पर मौत

Padmavat Media

क्षत्रिय घांची समाज द्वारा उप खंड अधिकारी को दिया ज्ञापन 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!