Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

अंबामाता पुलिस ने हवाई फायरिंग का 12 घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी डिटेन

Reported By : Padmavat Media
Published : September 4, 2026 11:49 PM IST

मल्लातलाई में पुरानी रंजिश के चलते हुई हवाई फायरिंग के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपी डिटेन

उदयपुर | अंबामाता थाना पुलिस

अंबामाता पुलिस ने हवाई फायरिंग का 12 घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी डिटेन

मल्लातलाई में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपी डिटेन

उदयपुर। जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हुई हवाई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को डिटेन किया है। पुलिस ने एक आरोपी को डबोक तथा तीन आरोपियों को भीलवाड़ा से घेराबंदी कर पकड़ा। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस से बचने के लिए नाबालिग ने पहचान छिपाने का प्रयास किया था। वहीं तीन आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके दौरान उन्हें चोटें आईं और उपचार के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 की रात करीब 1:17 बजे मोहम्मद आरिफ उम्र 30 वर्ष और अरबाज खान उम्र 24 वर्ष, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, मल्लातलाई ने अंबामाता थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने आरिफ के मकान के बाहर शराब की बोतल फेंकने के बाद मुख्य गेट पर अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की। आरोपियों के अन्य साथियों ने अरबाज के घर के बाहर भी बीयर की बोतलें फोड़कर हवाई फायरिंग की और क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर उदयपुर रेंज में तत्काल सख्त नाकाबंदी कर विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी कैमरों, मानव स्रोतों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके बाद एक आरोपी को डबोक तथा तीन आरोपियों को भीलवाड़ा के छपरी गांव से घेराबंदी कर डिटेन किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए जींस-टीशर्ट के ऊपर महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे।

डिटेन आरोपी

डिटेन आरोपियों में इस्माइल उर्फ मनू उर्फ बड़ा मेवाती पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद जमील मेवाती उम्र 27 वर्ष निवासी धोली मगरी, मस्तान बाबा के पास, थाना अंबामाता, समीर मेवाती उर्फ बिट्टू पुत्र मोहम्मद हनीफ उम्र 23 वर्ष निवासी धोली मगरी, मस्तान बाबा के पास, थाना अंबामाता, ताज मोहम्मद उर्फ शेरा पुत्र मोहम्मद फयाज उम्र 21 वर्ष निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, मंसूरी नोहरे के पास, थाना अंबामाता तथा एक नाबालिग आरोपी शामिल है।

पुलिस टीम डिटेन आरोपियों को लेकर उदयपुर लौट रही थी। चिरवा टनल के पास आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान तीन आरोपी गिरकर घायल हो गए और उनके पैरों में फ्रैक्चर हुआ, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस कांस्टेबल फिरोज खान भी घायल हुए।

करीब तीन माह पुरानी रंजिश में वारदात का दावा

प्रारंभिक पूछताछ में वारदात के पीछे करीब तीन माह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार पूर्व में अरबाज खान के खिलाफ अवैध पिस्तौल बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी घटना को लेकर मुख्य आरोपी इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अरबाज को डराने और बदला लेने की नीयत से हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि उदयपुर जिले की शांतिधारा बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी, अवैध हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों को पनाह देने और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में वृत्ताधिकारी राजेश यादव, थानाधिकारी हुकम सिंह, डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत योगी, उप निरीक्षक अजयराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार, विक्रम सिंह एवं अखिलेश्वर कुमार, हेड कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, कमलेश कुमार एवं भरत सिंह, कांस्टेबल नन्दकिशोर, करतार सिंह, जगदीश, ब्रजकुमार, फिरोज खान तथा डीएसटी के कांस्टेबल शक्ति सिंह, सुमित यादव, मुकेश कुमार, वीरेंद्र साहू एवं कृष्ण कुमार शामिल रहे।

Related posts

मधुर मुस्कान (त्रैमासिक) का विमोचन व वरिष्ठ जनों के लिये इन्कम टैक्स प्लानिंग पर शनिवार को ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट में व्याख्यान

चेंबूर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: मुख्य साजिशकर्ता और शूटर गिरफ्तार

Padmavat Media

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के कार्मिक उतरे फिल्ड में

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!