Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

उदयपुर पुलिस का महाअभियान, 42 आर्म्स एक्ट आरोपी और 221 हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग

Reported By : Padmavat Media
Published : September 4, 2026 11:46 PM IST
उदयपुर | पुलिस का महाअभियान

उदयपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ महाअभियान, 42 आर्म्स एक्ट आरोपी और 221 हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में सघन चेकिंग और धरपकड़, 7 सक्रिय अपराधी भी जांच के दायरे में

उदयपुर। जिले में पूर्ण शांति, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर उदयपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग एवं धरपकड़ का महाअभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की विशेष रूप से जांच और पूछताछ की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर अचानक दबिश दी और उनकी वर्तमान गतिविधियों, रोजगार तथा संदिग्ध साधनों के संबंध में पूछताछ की। पुलिस का मुख्य फोकस आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके अथवा चालानशुदा अपराधियों पर रहा। आदतन बदमाशों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 129 के तहत पाबंद करने की कार्रवाई भी की गई।

42 आर्म्स एक्ट आरोपी, 221 हिस्ट्रीशीटर और 7 सक्रिय अपराधियों की जांच

अभियान के तहत 3/25 आर्म्स एक्ट (फायरिंग) के 42 आरोपियों की चेकिंग की गई। इसके अलावा 221 हिस्ट्रीशीटर और 7 अन्य सक्रिय एवं चालानशुदा अपराधियों को भी जांच के दायरे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान थाना कुराबड़ में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई के पर्यवेक्षण में जिले के वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा की गई।

अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध हथियारों के संग्रहण, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन अथवा हथियारों के साथ रील बनाने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों और उन्हें शह देने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा द्वारा पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई मुख्यमंत्री के सराड़ा दोरे को लेकर तेयारी बैठक।

Padmavat Media

चुरू जिले में थाना सरदारशहर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Padmavat Media

भाजयुमो का रीट मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन सौपा ज्ञापन

Leave a Comment

error: Content is protected !!