Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का छात्रवृती पोर्टल पर नाम नहीं, सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृती से वंचित

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:47 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:47 PM IST

नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का छात्रवृती पोर्टल पर नाम नहीं, सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृती से वंचित

खेरवाड़ा/सतवीर सिंह पहाड़ा, खेरवाड़ा उपखंड की नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का नाम छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑन लाइन नहीं आने से छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर पाना मुश्किल हो चुका है, नयागांव पंचायत समिति के अधीन तकरीबन 25 ग्राम पंचायत मौजूद है , जिसमें से छात्रवृत्ति ऑन लाइन आवेदन करने पर नयागांव पंचायत समिति की चितोड़ा, देमत, घाटी, झांजरी, कनबई, ओर नगर ग्राम पंचायत ही ऑन लाइन अा रही है बाकी ग्राम पंचायत का नाम नहीं अा रहा है, इन ग्राम पंचायत के अलावा जिस भी ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने जा रहे है तो ई मित्र संचालक छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम नहीं होने को कहकर पुनः भेज रहे है, मीडिया द्वारा ई मित्र संचालक थाना रमेश व्यास से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि नयागांव पंचायत समिति की 6 ग्राम पंचायत ही ऑन लाइन पोर्टल पर नाम सो कर रही है बाकी की ग्राम पंचायत का नाम पोर्टल पर नहीं आने से आवेदन नहीं हो पा रहे है ।

इनका कहना-नयागांव पंचायत समिति की जिन जिन ग्राम पंचायत का नाम पोर्टल पर नहीं अा रहे है उन ग्राम पंचायत का नाम विकास अधिकारी या उपखंड अधिकारी के लेटर पेड़ पर लिखित में उदयपुर समाज कल्याण विभाग ऑफिस में भिजवाए तब समाधान हो पाएगा-एम सिंह अधिकारी समाज कल्याण विभाग उदयपुर

Related posts

सीसी सड़क पर नाली निर्माण नही होने से सड़क पर पसरा पानी, ग्रामीणों ने नाली बनाने की मांग

भामाशाहों ने गौशाला में ट्रैक्टर ट्राली भेंट की

Padmavat Media

RBSE 12th Results 2021: आज जारी होगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!