Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

हथुनिया थाना की कार्रवाई: एनडीपीएस प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2025 12:45 PM IST
Updated : July 15, 2025 11:21 PM IST

हथुनिया थाना की कार्रवाई: एनडीपीएस प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

प्रकरण थाना रंठाजना में दर्ज मामला संख्या 73/2025 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है, जिसमें आरोपी आसीफ निवासी कनोरा थाना रंठाजना, उम्र 29 वर्ष, फरार चल रहा था। थानाधिकारी हथुनिया इन्द्रजीत परमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 जुलाई 2025 को उसे गिरफ्तार किया।

इस मामले की शुरुआत 9 जून 2025 को हुई थी, जब रंठाजना थानाधिकारी दीपक कुमार मय जाप्ता गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान हनुमान चौराहे पर तैनात थे। इस दौरान शाकीर निवासी मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को 16 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

प्रकरण के अनुसंधान के दौरान आरोपी आसीफ की संलिप्तता सामने आई और उसे वांछित घोषित किया गया। थानाधिकारी हथुनिया द्वारा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर वांछित आरोपी की तलाश की गई। अंततः 14 जुलाई को हथुनिया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी इन्द्रजीत परमार, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह, सुरेश कुमार, कांस्टेबल अनोप कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश और रामलाल शामिल थे।

Related posts

नालियों और नालों की कमी से नगर में रहती हैं गंदगी…….

सलूम्बर पुलिस ने शातिर साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने संगठन का किया विस्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!