Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

रा.प्रा.वि बोरफला में अंत्योदय फाउंडेशन ने भेंट किया स्मार्ट टीवी

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 27, 2024 8:23 PM IST

रा.प्रा.वि बोरफला में अंत्योदय फाउंडेशन ने भेंट किया स्मार्ट टीवी

ई-कॉन्टेन के माध्यम से पढ़ेंगे विद्यार्थी

सलूंबर । ब्लॉक झल्लारा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोरफला में अंत्योदय सेवक अध्यापक नरेश लोहार की प्रेरणा से अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा भामाशाह निष्ठा नारंग मुंबई के आर्थिक सहयोग से स्मार्ट टीवी भेट किया गया जिससे ग्रामीण छात्र–छात्रा डिजिटल लर्निंग के माध्यम से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कॉन्टन के माध्यम से अध्ययन करके आने वाली परीक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित कर सकेंगे,वितरण कार्यक्रम में स्थानीय पीईईओ लाल नाथ जोगी, प्रधानाअध्यापिका शोभा सेन,अध्यापक प्रेम लाल मीणा,एसएमसी अध्यक्ष दला राम मीणा सहित समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे,विद्यालय परिवार द्वारा अंत्योदय फाउंडेशन तथा प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का आभार प्रकट किया गया।

एलईडी टीवी सेट का किया उद्घाटन

रा.उ.प्रा.वि. अखेपुर ब्लॉक झल्लारा में अंत्योदय फाउंडेशन मुम्बई द्वारा स्थानीय विद्यालय स्टॉफ व कक्षा 8 के छात्रों के सहयोग से विधालय में स्मार्ट टीवी लगवाई गई। जिसका उद्घाटन 27 मार्च को सीबीईओ मांगीलाल गर्ग व RP राकेश त्रिपाठी व संस्थाप्रधान गणेश जैन द्वारा किया गया।

Related posts

57वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (विज्ञान मेला) में प्रतापगढ़ के ईशान ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Padmavat Media News

मछली सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में प्रताप नगर पुलिस ने 2 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा

स्वाभिमान के प्रतीक महायोद्धा मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 425 वी पुण्यतिथि मनाई   

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!