Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
मध्य प्रदेश

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की बैठक 7 अप्रैल को मुरार में होगी

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 27, 2024 7:54 PM IST

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की बैठक 7 अप्रैल को मुरार में होगी

ग्वालियर । अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की त्रैमासिक राष्ट्रीय बैठक रविवार 07 अप्रैल को मुरार में आहूत की गई है । अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक श्री अजय जैन शिवपुरी एवम रविंद्र जैन जमूसर भोपाल द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक तीन माह पश्चात समूह की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया जाता है । इस बार की राष्ट्रीय बैठक रविवार 07 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जैन धर्मशाला, मुरार (ग्वालियर) में रखी गई है । उक्त बैठक में भारत वर्ष की जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सभी शैलियों से समूह के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें । श्री जैन के अनुसार बैठक में सम्मिलित होने के लिए समस्त परम संरक्षकों, संरक्षकों एवम क्षेत्रीय संयोजकों को आमंत्रण भेज दिए गए हैं। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक मुरेना एवम महेंद्र जैन भईयन शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण, चित्रवनावरण एवम दीप प्रज्वलन के साथ होगा ।

बैठक के प्रथम चरण में सोनागिर परिचय सम्मेलन एवम वार्षिक सहयोग राशि का हिसाब पेश किया जाकर वर्ष 2024/25 के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी । जैसबाल जैन परिणय एप की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा होगी । साथ ही समाज के अविवाहित बच्चों के अधिक से अधिक संबंध कैसे बनाए जा सकते हैं, पर भी विचार विमर्श होगा ।

Related posts

मल्हारगढ पुलिस की टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करो से जप्त की डोडाचुरा सहित ट्रेक्टर ट्राली

नोडल अधिकारियो की बैठक हुई 

मंदसौर पुलिस ने की एक करोड तीन लाख नगदी एवं चार किलो चांदी जप्त कर आचार संहिता मे की कार्यवाही 

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!