Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

 5 माह से फरार नाबालिग के अपहरण, बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार 

Reported By : Padmavat Media
Published : September 7, 2023 9:48 PM IST
 5 माह से फरार नाबालिग के अपहरण, बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार 
खेरवाड़ा। बागपुरा थाना अन्तर्गत गांव नैनवारा से 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर बंदी बनाकर बलात्कार का आरोपी हिस्ट्रीशीटर भैरुलाल को गिरफ्तार किया हे । पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है।आरोपी के विरुद्व पूर्व में गैंगरेप, लुट, चोरी व मारपीट के 6 मुकदमें दर्ज है। थाना अधिकारी  कर्मवीर सिंह ने बताया कि  13 अप्रैल 2023 को थाना क्षेत्र  के पीड़ित के पिता ने  एक रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 6 अप्रैल  को अपनी नाबालिग पुत्री का  अपहरण कर बंदी बनाकर रखने का आरोपी भैरुलाल पिता हकरा निवासी ओबरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अनुसंधान कर नाबालिग को दस्तयाब कर  धारा 366,376(2) (N), 344,4/6 पोक्सो एक्ट  में अनुसंधान किया था। जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु  जिला पुलिस अधीक्षक  भरत भूषण यादव एव  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाडा उदयपुर  परबत सिह के निर्देशानुसार बलवीर सिंह मीणा वृत्ताधिकारी वृत झाडौल द्वारा कर्मवीर सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बाघुपरा के नेतृत्व में टीम गठित कर  मुखबिरों की मदद से कार्यवाही करते हुए भैरुलाल पिता हकरा जाति पारगी उम्र 23 वर्ष निवासी ओबरा थाना बागपुरा जिला उदयपुर को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related posts

इफको द्वारा पिल्लू में आयोजित किया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

Padmavat Media

स्मार्ट सिटी बनाने से पहले नागरिकों की सोच को स्मार्ट बनाना होगा

Padmavat Media

उदयपुर: श्रीराम पार्क में शुरू हुआ नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!