Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

हादसे की शिकार बालिकाओं की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश – सीएमएचओ

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : September 7, 2023 9:42 PM IST
Updated : September 7, 2023 9:43 PM IST

हादसे की शिकार बालिकाओं की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश – सीएमएचओ

खेरवाड़ा। जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुए हादसे में घायल तीन बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया आज गीतांजलि हास्पिटल पहुंचे। ज्ञात रहे कि हादसे में दो बालिकाओं की मृत्यु हो गई थी। भर्ती तीनों बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गीतांजलि अस्पताल पहुंचकर वहां के प्रबंधक से बात कर डॉक्टर हरप्रीत सिंह और मैनेजर विनोद जी के साथ आईसीयू में भर्ती वंदना और केसर को देखा। वंदना 11 वर्ष के शिर में चोट लगने से एक से अधिक फैक्चर हुऐ है।अभी उसकी स्थिति ठीक अन्डर कंट्रोल है ।साथ ही आईसीयू में भर्ती केसर 13 वर्ष के बाएं पांव में घुटने के नीचे फैक्चर है और प्लास्टर कर दिया गया है। उसकी सारी जांचें कर ली गई है, स्थिति सामान्य बताई गई है। वार्ड में भर्ती बसंती की स्थिति पूर्णतया सामान्य है उसकी सभी जांच करवा दी गई है और रिपोर्ट सामान्य है।आज उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। आईसीयू और वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और स्टाफ से बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की स्थिति में सीएमएचओ से संपर्क करने के लिए कहा है।

Related posts

“हमारे माँ-बाप हमें खेतों में गेहूं काटने भेजते हैं, तो हम स्कूल कैसे जाएं?”

Padmavat Media

पार्श्वगायक मुकेश चन्द्र माथुर की 48वीं पुण्यतिथि पर मुकेश नाईट का आयोजन

Padmavat Media

पहले मतदान फिर कन्यादान, नए जीवन की शुरुआत

Leave a Comment

error: Content is protected !!