Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

भवर सिंह सिसोदिया अदवास बने श्री राजपूत करणी सेना के सलूम्बर जिला उपाध्यक्ष

Reported By : Padmavat Media
Published : September 17, 2025 10:51 PM IST

भवर सिंह सिसोदिया अदवास बने श्री राजपूत करणी सेना के सलूम्बर जिला उपाध्यक्ष

सलूम्बर। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजूरी के निर्देशानुसार संगठन में निरंतर सक्रियता और उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए भवर सिंह सिसोदिया अदवास को सलूम्बर जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से यह निर्णय भवर सिंह सिसोदिया के लंबे समय से चले आ रहे समर्पण, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए लिया गया है। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से सलूम्बर जिले में श्री राजपूत करणी सेना की गतिविधियाँ और भी मजबूती प्राप्त करेंगी।

भवर सिंह सिसोदिया अदवास ने मनोनयन पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना सदैव समाज की एकता, गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आने वाले समय में इस लक्ष्य को और भी मजबूत किया जाएगा।

संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने उनके मनोनयन पर हर्ष जताया और शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भवर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सलूम्बर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावशाली बनेगा।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए जिला उपाध्यक्ष के रूप में भवर सिंह सिसोदिया अदवास समाजसेवा और संगठन को नई दिशा देंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएँगे।

Related posts

गातोड़जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिये लम्बी कतार 

Padmavat Media

व्यापार महासंघ खेरवाड़ा ने अवैध सवारी वाहनों में लगेज लाने वाले वाहनों पर कारवाई के लिए परिवहन अधिकारी उदयपुर को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

जावर माईन्स थाना क्षेत्र में स्कुली छात्रों को प्रसादी खिलाना पडा भारी पिलादर गाँव की घटना 

Padmavat Media

1 comment

Shankar Singh sisodiya 18/09/2025 at 6:59 AM

Congratulations 👏🎉

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!