Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन काटने वाला गिरोह पकड़ा, गैंग में चार महिलाएं भी शामिल

Reported By : Padmavat Media
Published : May 24, 2024 7:52 PM IST

भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन काटने वाला गिरोह पकड़ा, गैंग में चार महिलाएं भी शामिल

उदयपुर । जिले के प्रतापनगर थाना पुलिस ने बीते 5 साल में भीड़भाड़ वाले इलाके जेसे मंदिर, मेलों और धार्मिक जुलूसों में महिलाओं के जेवरात और चेन काटने के मामले में 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से 10 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन और चेन काटने का कटर जब्त किया है। एक कार भी जब्त की गई है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी महिलाएं मंदिर, मेलों और धार्मिक जुलूसों में जाती थी और सोने की चेन पहनकर आने वाली महिलाओं को शिकार बनाती थी। एसपी ने बताया कि प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी और स्पेशल टीम के विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसमें पता लगा था कि एक इको कार में संदिग्ध दो पुरुष और चार महिलाएं अम्बेरी से देबारी की तरफ आ रहे हैं। वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में कीमती जेवरात और चेन काटने की फिराक में रहते हैं। इसके बाद एएसपी उमेश ओझा, ​डिप्टी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में टीम गठित कर संदिग्धों का पीछा किया।
देबारी नेशनल हाईवे-27 पर पहुंचकर ईको कार में बैठे चार महिला और दो पुरुष से पूछताछ की गई, जिसमें पता लगा कि मामादेव मेला पाली, दशा माता मेला डबोक, हरियाली अमास्या मेला सुखाड़िया सर्कल, जावर माता मेला टीडी सहित अन्य धार्मिक स्थल और जुलूसों में चेन चोरी की वारदात करना कबूला।
 
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी मीरा कालबेलिया पत्नी खेमराज निवासी कल्याणपुर, आशा कालबेलिया पत्नी बोबीन निवासी धोल की पाटी, सोवनी कालबेलिया पत्नी खेमा कालबेलिया, दाखु कालबेलिया पत्नी धन्ना कालबेलिया निवासी देवपुरा, जीतू कालबेलिया पिता धन्ना निवसी देवपुरा और खेमराज कालबेलिया पुत्र नाथु निवासी कल्याणपुर उदयपुर को गिरफ्तार किया है।

Related posts

मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र व मणिपुर की राज्य सरकार के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा का पैदल मार्च, विरोध प्रदर्शन।

Padmavat Media

પ્રેરણાજન સહયોગ ફાઉન્ડેશન દ્વારા અમદાવાદમાં કુપોષણ મુક્ત શિક્ષા યુક્ત અભિયાન

Padmavat Media

मुंबई में रोज तीन महिलाओं का रेप! पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!