Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सीआइएफएफ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाणा स्कूल की गतिविधियों का किया निरीक्षण

Reported By : Padmavat Media
Published : August 7, 2024 7:36 PM IST

सीआइएफएफ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाणा स्कूल की गतिविधियों का किया निरीक्षण

डूंगरपुर। जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में बुधवार को सीआइएफएफ का एक प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा और यहां पर विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

चिंड्रन इंवेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (सीआइएफएफ) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजुला सिंह के नेतृत्व में माइल्स कैम्प्ले, अंद्रीना (युके सीआइएफएफ डेलीगेशन) मैनेजर कौशल और आजीविका वंदना बहरी, कार्तिक श्रीनिवासन, आईपीई से आशीष मुखर्जी, सृजिता मजूमदार और अरिमा सिंह ने स्कूल पहुंच कर यहां पौधरोपण किया और विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विविध गतिविधियेां के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन-स्कूल इंटरवेंशन पर स्कूल स्टाफ एवं बालिकाओं से मंज़िल परियोजना द्वारा आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों और व्यावसायिक शिक्षा के संचालन पर चर्चा की ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना गर्ग, वोकेशनल इंचार्ज विजयता यादव और स्वाति शुक्ला, वाइस प्रिंसिपल बसंत गर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह अज़ाद, समस्त स्टाफ एवं बालिकाओं द्वारा प्रोजेक्ट मंज़िल और मंजिल टीम मेम्बर रत्ननाभ पाठक, राहुल उपाध्याय एवं देवेन्द्र दर्जी के द्वारा बालिका शिक्षा पर हो रहे कार्यों की सराहना की। प्रधानाचार्य गर्ग ने बताया कि मंज़िल परियोजना के द्वारा विद्यालय में चल रही समस्त गतिविधियों से सभी विद्यार्थी, विद्यालय स्टाफ एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts

आदिवासी समाज की मेवाड़ में जनजाति पौराणिक सामाजिक व सांस्कृतिक प्रभाव वाली गवरी के सामूहिक नृत्य आयोजन हुआ उदयपुर – फूल शंकर डामोर

Padmavat Media

जालोर: औड समाज की प्रदेश कार्यकारणी का गठन

Padmavat Media

मेवाड़ जनशक्ति दल ने की अध्ययन सामग्री वितरित,किया चिरंजीवी योजना का प्रचार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!