Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

गातोड़जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिये लम्बी कतार 

Reported By : Padmavat Media
Published : October 6, 2024 4:08 PM IST

गातोड़जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिये लम्बी कतार 

जयसमंद I समीपवर्ती वीरपुरा गांव में स्थित मुख्य धाम श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर में नवरात्री के उपलक्ष्य मे रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आई। जहां भक्तों ने कतार में खड़े होकर दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया और परिवार की सुख शाँति की मन्नतें मांगी। नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जयसमंद झाड़ोल मार्ग पर गाड़ियों की लम्बी कतार के कारण जाम की स्थति बन गयी जाम के कारण वाहन चालक आपस मे उलझते नज़र आये वहीं मंदिर मे दर्शनार्थियो की व्यवस्था के लिये सुधीर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, सागर शर्मा, निलेश शर्मा व प्रिंस शर्मा अपनी सेवाएं देते नज़र आये । वहीं अगले रविवार और सोमवार को भरने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर झूले, छोटे झूले व चकरी सहित कई मनोरंजन के सेट तैयार किए गए हैं। ग्राम पंचायत वीरपुरा द्वारा मेला स्थल से झाड़ोल-जयसमंद मार्ग के बाईपास तक साफ-सफाई व लाइटिंग व्यवस्था करायी जा रही है I

Related posts

बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Padmavat Media

पेंशनरों की समस्या का कराएंगे समाधान – मदनपुरी

Padmavat Media

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत सलूंबर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरका में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, उत्साह से जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण

Leave a Comment

error: Content is protected !!