Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़

पेंशनर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग, कोष कार्यालय को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 15, 2024 11:15 PM IST

पेंशनर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग, कोष कार्यालय को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

उदयपुर। साइबर ठग पेंशनर्स को निशाना बनाने लगे हैं। वह पेंशनर्स को फोन कर उनके पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) रिवाइज करने के नाम पर संपर्क कर उनसे जानकारी ले रहे हैं। इस तरह की शिकायत मिलने पर जिला कोष कार्यालय ने एडवाइजरी जारी की है कि उनके कार्यालय से किसी तरह की जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती। पेंशनर्स सतर्क रहें तथा किसी को अपनी जानकारी प्रदान नहीं करें।

साइबर ठगी का पता जब चला तब एक पेंशनर्स फोन पर जानकारी मांगे जाने पर खुद जिला कोष कार्यालय पहुंचा। जिसके बाद कोष कार्यालय ने पेंशनर्स तक संदेश पहुंचाया कि यहां पर किसी भी प्रकार की फोन पर जानकारी नहीं मांगी जाती है। जिला कोषाधिकारी ने सभी को सावधान रहने की अपील की है।

जिला कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेंद्र सिंह ने कहा कि कोष कार्यालय की ओर से किसी भी प्रकार के फोन कॉल्स किसी भी पेंशनर को पीपीओ रिवाइज करने या अन्य कारणों से नहीं किए जा रहे है। ऐसे में संबंधित पेंशनर किसी साइबर अपराधी के बहकावे में न आते हुए किसी भी प्रकार की निजी जानकारी, ओटीपी इत्यादि शेयर न करें।

इधर, अतिरिक्त कोषाधिकारी शिल्पा सक्सेना का कहना है कि किसी भी पेंशनर को कोष कार्यालय के नाम से यदि फोन आता है तो उनके मोबाइल नम्बर 8946859265 पर तत्काल सूचना देवें और सत्यापन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

Related posts

तालाब में डूबने से 15 साल के एक बालक की मौत

ShivSena in Saamana: गुजरात में डांडिया खेलने वाले समझ लें, महाराष्ट्र में तलवार से तलवार भिड़ेगी

Padmavat Media

गेबीलाल लबाना, राजेश नायक, जय दशा माँ कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!