Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
खेल

पथिराना एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज – ब्रेट ली

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 15, 2024 11:28 PM IST

पथिराना एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज – ब्रेट ली

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं। सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई को 20 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत हासिल की।

चेन्नई ने 207 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन रोहित शर्मा के नाबाद शतक के बावजूद मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना सकी। 206 का बचाव करते हुए, पथिराना ने (4-28) के स्पेल के साथ सीएसके के गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व किया। गेम चेंजिंग स्पेल के दम पर पथिराना ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

पथिराना ने मुंबई को 70 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (23) के रूप में पहला झटका देकर मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में सूर्यकुमार यादव (0) को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया।

फिर, उन्होंने तिलक वर्मा (31) और रोमारियो शेफर्ड (1) को भी आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। पथिराना ने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

ब्रेट ली ने कहा कि वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं। स्लिंगर के मामले में शायद 2.0, लेकिन उसने सीएसके के खिलाफ एक बार फिर से दमदार गेंदबाजी की है। अंपायर की छाती के ठीक सामने से 150 किमी प्रति घंटे की गेंद फेंकना शानदार है।

पथिराना, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीएसके के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे, इस सीज़न में अब तक खेले गए तीन मैचों में अपने नाम आठ विकेट कर चुके हैं।
 – आईएएनएस

Related posts

सलूंबर में क्रिकेट का जलवा: शोभावती पटेल प्रीमियर लीग-7 का भव्य समापन, सलूंबर विजेता

Padmavat Media

जालोर जिले की पूरी मेघवाल ने पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड ब्रांच मैडल जीत कर प्रचम लहराया

Padmavat Media

AUS vs SL: एडम जैम्पा के सामने फंसी श्रीलंका, 209 रनों पर हुई ढेर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!